Site icon Yashbharat.com

सांसद तन्खा की पहल पर दिव्यांशू मिश्रा अंशू ने दो बच्चों के हृदय का कराया इलाज

photo 2022 02 14 21 57 52

कटनी. बाल दिवस से सत्य साई संस्था के साथ सांसद विवेक तन्खा द्वारा चलाई जा रही हृदय रोगी बच्चों के निशुल्क इलाज की मुहिम बड़ा कटनी जिले के लोगों के लिए भी बड़ा सहारा बन रही है। पूर्व में 4 बच्चों के सफल इलाज के बाद कांग्रेस नेता दिव्यांशू मिश्रा अंशू ने 2 बच्चों को फिर उनके परिजनों को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया था। शनिवार को दोनों बच्चे इलाज के बाद पूर्ण स्वस्थ होकर अपने परिजनों के साथ वापस आ गए हैं। ओएसडी बलदीप मैनी ने बताया कि सांसद विवेक तन्खा द्वारा मुहिम चलाकर मानव सेवा में नेक कार्य किए जाते हैं। हृदय रोग की मुहीम में कटनी समेत अन्य आस पास के जिलों से अंशू मिश्रा द्वारा बच्चों को चिन्हित कर लाया जा रहा है एवं एवं सच्ची सेवा के जज़्बे के साथ उन्हें इलाज के लिए भेजा जा रहा है।
अभी कटनी सुभाष चौक निवासी अभिनव पिता गौरव ठाकुर एवं बिलहरी निवासी हीर पिता लालजी चौधरी का सफलतापूर्ण इलाज हुआ है। दिव्यांशु अंशु मिश्रा ने कहा कि यह मुहिम अनवरत चालू रहेगी। कोई भी जरूरतमंद इसका निशुल्क लाभ कार्यालय एवं मुहिम से जुड़े कोर्डिनेटर से सम्पर्क कर सकेगा।

तन्खा ने कही यह बात
विवेक कृष्ण तन्खा कांग्रेस राज्यसभा सांसद (मप्र) ने कहा कि यदि आपके अंदर विश्वास है तो यही विश्वास आपको सकरात्मक बना देता है। जनसेवा के उद्देश्य से सकारात्मकता के साथ चलाई जा रही बच्चों के निशुल्क हृदय रोग इलाज की मुहीम से गरीब जरूरतमंद उन परिवारों को फ़ायदा मिल रहा है, जो पैसे के अभाव में अपने बच्चे का इलाज नहीं करा पाते। उनके लिए सत्य साई संस्था से मिलकर सम्पूर्ण निशुल्क व्यवस्था के साथ ये मुहीम चलाई जा रही है। जिससे लगातार जरूरतमंद लाभान्वित हो रहे है।

दिव्यांशू ने कही यह बात
दिव्यांशू मिश्रा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जनहितैषि कार्यों से विवेक तन्खा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। जरूरतमंद हृदय रोगी बच्चों के लिए मुफ़्त हृदय इलाज की मुहिम किसी वरदान से कम नहीं। मेरा सौभाग्य है मुझे इस सेवा कार्य से जुडऩे का मौक़ा मिला। हमारा पूरा प्रयास है, कटनी एवं पड़ोसी जिले में ऐसे जो भी बच्चे है जिन्हें हृदय रोग के इलाज की ज़रूरत है। उनतक पहुंचकर सुविधा का लाभ उन्हें दिलाने के लिए कार्य करेंगे।

Exit mobile version