राष्ट्रीय

सांसद के बेटे ने दिल्ली के 5 स्टार होटल के बाहर लहराई पिस्टल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया में दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के बाहर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सरेआम गन लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में बंदूकधारी शख्स से साथ एक लड़की भी है, जो वहां मौजूद कपल को लगातार गालियां दे रही है। बंदूक लहराने वाले शख्स की पहचान बसपा के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे के रूप में हुई है।

वीडियो में बंदूक लहराता हुआ शख्स पिंक और ब्लैक कलर के कपड़े में दिख रहा है। उसके आस-पास कुछ महिलाएं भी नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी 5 सितारा होटल के बाहर पिस्टल निकाल कर एक लड़की के पास जाता है और उसे धमकी देता है। इस दौरान एक दो लोग बीच-बचाव करते हैं। वहां खड़े लोग किसी तरह उसे मनाकर गाड़ी में ले आते हैं। पुलिस के मुताबिक, होटल के बाहर इस तरह से बंदूक लहराने की घटना रविवार 14 अक्टूबर की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Back to top button