सांप को बचाने के लिए अधिकारी ने दिखाई दिलेरी,ऐसे मुंह से पानी पिलाकर बचाई जान

02 06 2019 rescue snake 19276819 m

इंदौर। अगर बात सांप की हो तो लोग उसे देखकर भाग जाते हैं, या उसे मार डालते हैं। घायल सांप की मदद् करना तो दूर की बात है, लेकिन कुछ एसे भी लोग होते हैं, जो वन्य जीवों के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। इंदौर में एक अधिकारी ने घायल सांप की मदद कर एक आनोखी मिसाल पेश की है। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का है। शनिवार को झलारिया गांव के एक स्कूल में आठ फीट लंबा सांप घुस आया। सांप को देखकर लोगों ने उसे मारना शुरू कर दिया। डर के मारे लोगों ने उसके उपर कीटनाशक छिड़क दिया। स्कूल के आस-पास काफी भीड़ जमा हो गई। वहां से गुजर रहे आयकर विभाग के अधिकारी शेर सिंह ने सांप को देखा। सांप को देखते ही वो पहचान गया की ये सांप जहरीला नहीं है, बल्कि चूहे खाने वाला रैट स्नेक है। किटनाशक के कारण सांप हिल-डुल नहीं पा रहा था।

sher Singh

इसके बाद जो शेर सिंह ने किया उसे देखकर वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए। शेर सिंह ने सांप के पेट से किटनाशक को निकालने का काम शुरू किया। उन्होंने एक स्ट्रो की मदद से अपने मुंह के द्वारा सांप के पेट में पानी डाला, ताकि पानी के साथ किटनाशक भी बाहर निकल जाए। एसा करने के थोड़ी देर बाद सांप हरकत करने लगा और सामान्य हो गया। बाद में शेर सिंह ने सांप को पकड़कर झाड़ियों में छोड़ दिया।