Sunday, April 12, 2026
Latest:
jabalpur

सस्पैंड किये गये हवरदार की तबियत बिगड़ी

जबलपुर। घमापुर पुलिस क्वार्टर में रहने वाले एक हवलदार को गत दिवस घमापुर टीआई के साथ अभद्रता करने के आरोप में सस्पैंड कर दिया गया था।

दरअसल थाना प्रभारी का कहना था कि थाना परिसर में बने बॉलीबाल मैदान में बाहरी लोगों को खेलने पर टीआई ने मना किया था जिसको लेकर टीआई और हवलदार के बीच तनातनी का माहौल निर्मित हो गया था। हवलदार राजेन्द्र त्रिपाठी अपने खिलाफ हुई कार्यवाही से व्यथित था

और आज सुबह उसकी अचानक तबियत बिगड़ गयी। उसके सीने में दर्द उठने की शिकायत मिलने पर परिजन उसे लेकर जबलपुर अस्पताल पहुंचे थे जहां डाक्टरों द्वारा उसका परीक्षण किया जा रहा था और उपचार जारी था। सूत्रों से पता चला है कि उक्त हवलदार अपने व्यवहार के बल पर लोगों में खेल के प्रति रुचि जगाता था।

खराब मैदान को जनसहयोग से ठीक कराकर पूर्व एसपी एचएन मिश्रा द्वारा इसका उद्घाटन भी किया गया था लेकिन हवलदार को क्या मालूम था कि उसे इसकी ऐसी सजा मिलेगी। फिलहाल पुलिस मोहकमें में इस घटना को लेकर गहमागहमी और चर्चाओं का बाजार सरगर्म है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply