Site icon Yashbharat.com

सलमान को अपना पति बताकर जबरन उनके घर में घुसी लड़की, दी आत्महत्या की धमकी

Salman Khan HTLS2

बॉलीवुड सेलेब्स के फैंस कैसे होते हैं और किस हद तक जा सकते हैं इसका एक नजारा शाहरुख खान की फिल्म फैन में देखने को मिलता है. मगर वो सिर्फ एक फिल्म थी, हकीकत में फैंस क्या कर सकते हैं, ये अनुभव हाल ही में मिला सलमान खान को. एक प्रमुख वेबसाइट की खबर के मुताबिक कुछ दिन पहले सलमान की एक फीमेल फैन उनसे मिलने के लिए इतनी बेचैन हो गई कि कोई उपाय न सूझने पर उसने धारदार हथियार लेकर उनके अपार्टमेंट में एंट्री की. रोकने या मना करने की स्थिति में आत्महत्या करने तक की धमकी भी दे डाली.

रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिनों पहले दोपहर में तकरीबन 12:30 बजे एक लड़की सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के भीतर घुस गई थी. गेट पर सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद थे या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. न ही इस बात की पुष्टि हो पाई है कि इस फैन के सलमान के घर में दाखिल होने के बाद क्या हुआ. इतना जरूर सामने आया है कि जब गार्ड्स ने सलमान के फ्लैट में जाने से रोकने की कोशिश की, तो लड़की ने कहा कि सलमान उसके पति हैं. उसने धारदार हथियार से खुद को मारने की भी कोशिश की. लड़की ने इतना हंगामा मचाया कि गार्ड्स को उसे रोकने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा.

बताया जा रहा है कि इस दौरान सलमान घर पर नहीं थे. वह अबू धाबी में आने वाली फिल्म रेस-3 की शूटिंग में व्यस्त हैं. हालांकि सलमान खान के घर के बाहर अक्सर की फैंस की भीड़ जमा रहती है. सलमान भी जब घर से बाहर आते हैं, तो अपने फैंस से मिलते हैं, लेकिन इस तरह की घटना हैरान करने वाली है. ये लड़की कौन थी और क्यों आई थी, इस बारे में अभी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.

Exit mobile version