सलमान की बहन अर्पिता को छोड़ इस लड़की के साथ नजर आए आयुष शर्मा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा “लवरात्रि” फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रहें हैं। इस फिल्म में उनके अॉपोजिट न्यूकमर वरीना हुसैन नजर आने वाली है। हाल ही में सलमान के जीजा और उनकी हीरोइन एक साथ डांस क्लासेज लेकर आते हुए कैमरे में स्पॉट हुए।

आयुष और वरीना ने अभी से फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। जिसकी शुरूआत उन्होंने डांस प्रैक्टिस से की। पहली बार दोनों को यूं साथ में देखकर फैंस के बीच इन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने की बेताबी बढ़ गई है।

दोनों एक साथ काफी हस्ते हुए नजर आए। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू होगी। फिल्म को 2018 में ही रिलीज करने का प्लान भी बनाया गया है।

अभिराज मिनावाला फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। अभिराज कई फिल्मों में अली अब्बास जफर असिस्ट कर चुके हैं। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होगी।

बता दें कि वरीना टीवी पर मशहूर हुए कैडबरी सिल्क चॉकलेट के एड में नजर आईं थीं। सलमान ने इस एड में देखकर ही उन्हें अपने जीजा जी आयुष के अपोजिट कास्ट किया है।









