सर्जिकल ब्लेड से खुद का गला काटकर सर्जरी डॉक्टर ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव

जबलपुर, आशीष शुक्ला जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग में पदस्थ डॉक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा उम्र 44 वर्ष का शव गुरुवार दोपहर धनवंतरी नगर स्थित मकान के बाथरूम में मिला limg 20210107 wa00114634395556771035517रक्तरंजित शव शौचालय का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना का पता तब चला जब केंद्रीय जेल में पदस्थ उनकी डॉक्टर पत्नी ममता विश्वकर्मा ड्यूटी के बाद घर पहुंची।पति डॉ विनोद घर में नहीं मिले। जिसके बाद उनकी नजर भीतर से बंद शौचालय पर पड़ी। दरवाजा खटखटाने के बाद भी शौचालय के भीतर से आवाज नहीं आई। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।धनवंतरी नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर शौचालय का दरवाजा तोड़ा। डॉ विश्वकर्मा का रक्तरंजित शव शौचालय में पड़ा था।डॉक्टर विश्वकर्मा के गले में गहरा घाव था आसपास काफी खून पहला हुआ था पुलिस को शव के पास से ही ग्राफ्टिंग ब्लेड भी बरामद हुई l पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी सत्यनारायण कुशवाहा ने बताया कि डॉक्टर विश्वकर्मा ने सर्जिकल ब्लेड से गले में बार करके आत्महत्या कर ली है पुलिस ने मर्ग कायम कर के मामले की जांच कर रही हैआज नहीं गए थे ड्यूटी
मेडिकल कालेज अस्पताल के सर्जरी विभाग में पदस्थ डॉक्टर विश्वकर्मा गुरुवार को ड्यूटी नहीं गए थे। उनकी पत्नी जेल में ड्यूटी पर उपस्थित थीं। मेडिकल के अन्य डॉक्टर्स को दोपहर में जब घटना का पता चला उनके होश उड़ गए। डॉक्टर विश्वकर्मा दंपति के दो बेटे हैं जिनकी उम्र 10 और 13 साल बताई जा रही है।

Exit mobile version