राष्ट्रीय

सरोज पांडे ने जीता राज्यसभा चुनाव,51 वोट मिले

रायपुर। भाजपा की सरोज पांडेय ने राज्यसभा का चुनाव जीत लिया है। उन्हें 51 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू को 36 वोट मिले। 3 विधायकों ने मतदान का बहिष्कार किया।

नतीजे अनुमान के मुताबिक ही आए और सरोज पांडेय की जीत हुई। सुबह 9 बजे से मतदान हुआ। शाम 5 बजे से मतगणना शुरु हुई। करीब 6 बजे राज्यसभा के इस चुनाव का परिणाम घोषित हुआ जिसमें सरोज पांडेय विजयी घोषित हुई। इस तरह छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की एकमात्र सीट भाजपा के खाते में गई और सरोज पांडेय अब राज्यसभा जाएंगी।

सरोज पांडेय की जीत के साथ ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई और भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं ने नाचकर इस जीत की खुशी मनाई।

Yashbharat

Leave a Reply

Back to top button