jabalpur

सरकारी संस्थानों से हुए सेवानिवृत्त

जबलपुर। शहर के सुरक्षा संस्थानों में वर्ष-2018 के अंतिम दिन भी यादगार लम्हे बिताकर अधिकारी/कर्मचारी सोमवार की शाम सेवानिवृत्त हो गए। ओएफके, जीसीएफ, व्हीएफजे, जीआईएफ और 506 आर्मी बेस वर्कशॉप, सीओडी से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारी को साथियों ने लंबी उम्र और परिजनों के साथ खुशहाल जीवन बिताने की शुभकामनाओं के साथ आत्मीय बिदाई दी।
श्रमिक नेता बताते हैं कि ओएफके, जीसीएफ, व्हीएफजे, जीआईएफ और 506 आर्मी बेस वर्कशॉप, सीओडी से शाम को सेवानिवृत्त होनेवाले कर्मचारी के साथ संस्थान से कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक रोज की तरह काम किया। इस दौरान कर्मचारी को सेवा का अंतिम दिन याद आते ही वह भावुक हो गया। सेवानिवृत्त होने से पहले उसने संस्थान में बीते दिनों की गलतियों के कारण हुए मतभेद की चर्चा की। इस दौरान उसकी आंखें भर आईं और वह बार-बार क्षमा करने की गुहार लगाता रहा। इस तरह अपनों से मिलने और बिछुडऩे की यादें लेकर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति देर शाम तक हुई।
49 रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त
पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मण्डल से 49 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। मंडल रेल प्रबंधक मनोज सिंह की उपस्थिति में सेवानिवृत्त कर्मियों को सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेज प्रदान किए गए। इस मौक्े इस दौरान कर्मचारी को सेवा का अंतिम दिन याद आते ही वह भावुक हो गए। सेवानिवृत्त होने से पहले उसने संस्थान में बीते दिनों की गलतियों के कारण हुए मतभेद की चर्चा की।

Leave a Reply

Back to top button