FEATUREDLatestराष्ट्रीय

सरकारी अधिकारी को बैठक में मूंछों पर ताव देना पड़ा भारी, मिला ऐसा नोटिस

जयपुर । कुछ लोगों को अपनी मूंछों पर ताव देना बहुत पसंद होता है लेकिन यह कब और कहां दे रहे हैं, उसका ध्यान रखना जरूरी है वरना और मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। राजस्थान में एक सरकरी अधिकारी को बैठक में अपनी मूंछों पर ताव देना भारी पड़ गया।

राजस्थान के अजमेर में एक सरकारी अधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारी को कारण बताओ नोटिस थमाया है और उसमें अन्य कारणों के साथ मूंछ पर ताव देने पर भी जवाब मांगा गया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक जयप्रकाश ने श्रीनगर ब्लॉक के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी विशाल सोलंकी को नोटिस जारी कर इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि यह नोटिस कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर है जो सरकारी कामकाज का एक नियमित हिस्सा है, लेकिन अधिकारी ने नोटिस जारी कर जिन बिंदुओं पर जवाब मांगा है उसमें से एक अधीनस्थ कर्मचारी की मूंछ से भी जुड़ा है।

उपनिदेशक ने नोटिस में कहा है कि सरकारी बैठकों में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी विशाल अपनी मूंछों पर ताव देते हुए पाए जाते हैं। इसको लेकर उन्हें कई बार मना भी किया गया है, लेकिन वो मान नहीं रहे हैं। उनके इस कृत्य से उच्चाधिकारियों को इरिटेशन होता हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply