Site icon Yashbharat.com

सभी “पैराशूट” नेताओं को कांग्रेस ने दिया टिकट

congerr

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अंतत: कांग्रेस की प्रत्याशियों की बहुप्रतीक्षित सूची शनिवार रात को जारी कर दी गई। 155 प्रत्याशियों की इस सूची में भाजपा-बसपा छोड़कर आए सभी नेताओं को टिकट दी गई है।

कद्दावर नेता रहे सुरेंद्र सिंह ठाकुर को भी सीहोर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, बिसाहूलाल सिंह, एनपी प्रजापति, प्रभुराम चौधरी, सज्जनसिंह वर्मा, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ और मुकेश नायक पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को पहली बार टिकट मिला है। मप्र विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह अमरपाटन से प्रत्याशी बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस की इस सूची में कमलनाथ और दिग्विजय की जोड़ी भारी पड़ी है।

Exit mobile version