सबसे बड़ी खबर, कटनी में 9 से 17 अप्रैल तक टोटल लॉक डाउन! सरकार ने कलेक्टर को दिये थे अधिकार
कटनी/भोपाल। कटनी सहित 4 जिलों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद 7 से 9 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई है। यह लॉक डाउन कल 9 अप्रैल की शाम से अगले 17 अप्रैल तक के लिए लागू होगा।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले में 9 अप्रैल की शाम 6 बजे से 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए हैं। शासन के निर्देशों के तहत 8 अप्रैल को नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे तक प्रभावी होगा।
पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने कहा कि, @CollectorKatni द्वारा जिले में 9 अप्रेल की शाम 6 बजे से 17 अप्रेल की सुबह 6 बजे तक लगाए गए लॉकडाउन का जिले में सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए जिला पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है।
दरअसल पहले बैतूल कटनी तथा खरगोन में लगातार कोरोना मामले बढ़ रहे थे। राज्य सरकार ने पहले ही 2 दिन का लॉक डाउन घोषित किया था किंतु साथ ही कटनी, रतलाम बैतूल, खरगोन कलेक्टर को लॉक डाउन का समय बढाने का अधिकार भी दिया था।
इसी के बाद तय था कि कटनी में किसी भी समय 7 से 10 दिन के लॉक डाउन की घोषणा कलेक्टर कर सकते हैं। वहीं रतलाम में 9 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की गई।
तय था कि बैतूल-रतलाम खरगौन और कटनी में 10 दिन का लॉकडाउन हो सकता है।
पर दमोह में नहीं रहेगा लॉकडाउन, गृह विभाग ने इसके आदेश जारी किए।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब जिलों में लॉकडाउन के दिनों में बढ़ोत्तरी की गई है।
बैतूल-रतलाम खरगौन और कटनी में 10 दिन
का लॉकडाउन की घोषणा की गई है जबकि दमोह में लॉकडाउन नहीं रहेगा। शासन ने इसके आदेश जारी करते हुए कलेक्टरों से आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। बैतूल-रतलाम खरगौन और कटनी में 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। शेष जिलों में 2 दिन का लॉकडाउन की घोषणा की गई है शाजापुर-छिंदवाड़ा में लॉकडाउन शाजापुर में 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक लॉकडाऊन रहेगा तो वहीं छिंदवाड़ा में भी 8 अप्रैल से 16 अप्रैल तक ल्ॉाकडाउन रहेगा।








