सबसे बड़ी खबर: कटनी में फिर कोरोना विस्फोट, ICMR और रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 31नए पॉजिटिव केस

images 10

कटनी में फिर कोरोना विस्फोट हुआ है ICMR और रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 31 पॉजिटिव केस  मिले हैं।अब कटनी में भी सख्त बंदिशें लग सकती हैं।

कटनी। कटनी जिले में आज फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। ICMR जबलपुर से मिली रिपोर्ट में 11 और रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक साथ 31 पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक इन 31 पॉजिटिव केस में से आधा दर्जन मरीज पन्ना जिले के पवई के निवासी हैं, जो किसी कार्यवश कटनी आये थे और कोरोना के लक्षण मिलने के बाद जिला चिकित्सालय में सेम्पल दिया था। अन्य शहरों की तरह अब कटनी जिले में भी संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Posted By आशीष रैकवार

इसे भी पढ़ें-  नवंबर 2026: इनकम टैक्स से जुड़े 5 अहम काम और उनकी डेडलाइन, जरा सी चूक पड़ेगी भारी