Site icon Yashbharat.com

सतना के मैहर में दो पक्षों में विवाद में युवक पर कार चढ़ाकर हत्या

26 12 2020 satna crime news young boy died 20201226 14333

मैहर। सतना जिले के मैहर में दो पक्षों में हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा की एक आरोपित युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बोलेरो कार चढ़ा दी जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है जिसके बाद आज मैहर थाने के बाहर मृतक के परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया और हत्या का मामला दर्ज करने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना घेर दिया और विरोध प्रदर्शन किया है।

जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन मैहर में कल रात हुए दो पक्षों में दिब्बु चौधरी निवासी सराय मोहल्ला के खिलाफ मैहर में मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होते देर नहीं लगी और कृष्णा होटल के सामने दीब्बु चौधरी पर रात करीबन 11:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने बोलेरो गाड़ी ऊपर से निकाल दी। घटना के बाद दीब्बु चौधरी को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था वहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर स्वजनों ने मैहर थाने आज विरोध प्रदर्शन किया और आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने व आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की।

इस पूरे मामले के बाद मैहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विरोध में बड़ी संख्या में सराय मोहल्ले के लोग शामिल हैं।

सीसीटीवी में वारदात कैद, मामला दर्ज

रेलवे स्टेशन में बीती रात दो पक्षों के विवाद और बाद में बोलेरो चढ़ाकर हत्या करने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शुरुआती जांच और परिवार जनों की मांग के बाद मैहर थाने में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 5 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें दो नामजद आरोपित है जबकि तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पुलिस द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है

Exit mobile version