राष्ट्रीय

सतना की सड़कों पर खुलेआम बिक रहे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखे गुब्बारे, पुलिस अनजान

सतना: शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पाकिस्तान जिन्दा बाद लिखा हुआ गुब्बारा बाजार में बिकता दिखा। गुब्बारों की खबर पुरे शहर में आग की तरह फैली और हरे रंग के पाकिस्तानी गुब्बारे की खबर जगह जगह से आने लगी। पुलिस विभाग को जब इसकी जानकारी मिली तो विभाग कार्रवाई की बजाय मामले पर पर्दा डालने में जुट गया। हालांकि पुलिस ने एक गुब्बारा बेचने वाली को भी हिरासत में लिया है।

दिलचस्प बात है की पाकिस्तानी गुब्बारा सतना के सिटी कोतवाली थाने के चंद कदमो में बिकता रहा और पुलिस को खबर तक नहीं लगी। भले ही सतना पुलिस इसे छोटी सी बात मान रही हो, लेकिन भारत की इंटिलिजेन्स की नींद उड़ाने को काफी है। यह काफी चौंकाने वाली बात है कि नवरात्रि में शहर की सड़कों पर धड़ल्ले से पाकिस्तानी गुब्बारा बिक रहा है और इस मामले के बारे में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply