सजे-धजे रिक्शे में वर-वधु की बिदाई, जिसने देखा कहा-वाह
कटनी। कटनी में कल एक विवाह की चर्चा पूरे दिन चलती रही। कारण था इस विवाह में वर वधु की बिदाई का अनोखा रूप। दरअसल होटल राधिका में सोंधिया (गुप्ता) परिवार के यहां विवाह समारोह आयोजित था। रात में पूरे उत्साह और परम्परा के साथ वैवाहिक रस्म निभाई गई।
सुबह बिदाई का वक्त आया तो परिवार के युवा उत्साही युवकों ने कुछ अलग करने का प्लान बनाया। इसकी जानकारी कुछ ही लोगों को थी, जैसे ही बिदा की बेला आई न तो कोई सजी सजाई कार पहुंची, न ही पालकी, यहां एक सजा धजा रिक्शा खड़ा था।
लोग आश्चर्यचकित थे, हालांकि लोगों ने युवाओं के इस प्रयास की प्रशंसा की, क्योंकि लोग अब रिक्शा बैलगाड़ी जैसे संसाधनों का उपयोग करना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। दुल्हा मोहित सोंधिया अपनी जीवन संगनी कोमल को लेकर इस सजे धजे रिक्शे में सवार हुए और अपने घर की ओर बेंडबाजों के साथ चल पड़े।
सड़क पर सजे-धजे रिक्शे में इस बिदाई को लोग ठिठककर देखने पर विवश हुए। कटनी निवासी महेश सोंधिया (गुप्ता) के यहां यह विवाह उनके पुत्र का था, बहरहाल बड़ी संख्या में इस बिदाई में समाज ये लोग तथा जनप्रतिनिधियों ने भी शामिल होकर इस पल को यादगार बनाया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, महेश सोंधिया, शिवप्रसाद गुप्ता, ललित गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, पुरषोत्तम गुप्ता, तुलसी गुप्ता, सीमा गुप्ता, रामिनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, वर्षा गुप्ता, शकुन गुप्ता, लता गुप्ता, शीला गुप्ता, द्रोपदी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अभिषेक, मुकेश सोंधिया, अनिकेश, सोमी गुप्ता, ऊषा गुप्ता, नीमेश, सोनू, आशीष व शलील आदि की उपस्थिति रही।

