Wednesday, May 6, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

संसद कांड: पूरे देश का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे आरोपी, उद्देश्य था राजनीतिक पार्टी बनाने का!

नई दिल्ली। संसद कांड की जांच में पता चला है कि आरोपी पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते थे। आगे चलकर उनका उद्देश्य राजनीतिक पार्टी बनाने का भी था।

मुख्य आरोपी सागर शर्मा ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि सभी ने प्लान A, B और C बनाया था। इसके तहत संसद भवन के बाहर आत्महत्या के प्रयास की कोशिश भी शामिल थी।

सागर शर्मा के मुताबिक, पहले संसद भवन के बाहर आत्महत्या का प्लान था। इसके लिए जेल (ज्वलनशील पदार्ध) खरीदने की कोशिश की गई। इसमें कामयाबी नहीं मिली तो संसद भवन के अंदर जाकर पीला धुआं छोड़ने की योजना बनी।

सभी आरोपियों की रिमांड मिलने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। अब इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपियों के संबंध कहीं किसी दुश्मन देश से तो नहीं है। कहीं इस साजिश के पीछे आतंकी साजिश तो नहीं?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस 13 दिसंबर की घटना को दोहराने के लिए संसद से अनुमति मांग सकती है। 13 दिसंबर को दो युवक लोकसभा में दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए थे और फिर स्मॉक बम से पीला धुआं छोड़ा था। इससे संसदों के बीच हड़कंप मच गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम