LatestPoliticsमध्यप्रदेश

संबित पात्रा देखेंगे मध्यप्रदेश में भाजपा का मीडिया मैनेजमेंट, जिलों में भी जल्द नियुक्तियां

भोपाल। मीडिया प्रबन्धन पर विशेष फोकस करते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपने बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने मीडिया प्रबंधन का जिम्मा तय कर दिया है संबित पात्रा को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो भाजपा के प्रमुख मीडिया पैनलिस्ट तथा प्रवक्ता हैं।

सुधांशु त्रिवेदी को राजस्थान, जीवीएल नरसिम्हाराव को तेलंगाना डॉ विजय सोनकर शास्त्री और संजय मयूख को छत्तीसगढ़  व अनिल बलूनी दिल्ली से केंद्रीय समन्वय होंगे।

इसके साथ ही सभी जिलों में भी प्रमुख कार्यकर्ताओं को मीडिया प्रबन्धन की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसकी घोषणा भी भाजपा जल्द करेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply