श्री राम कथा श्रवण करने पहुंचे विधायक संजय पाठक, कहा- सदमार्ग पर ले जाने वाली बातों को आत्मसात करने से ही जीवन सफल
कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम बड़ारी में दीक्षित परिवार द्वारा श्री हनुमान टेकरी मन्दिर में आचार्य आश्रम चित्रकूट के राजगुरू श्री श्री 1008 श्री स्वामी डाॅ. बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से हो रही श्रीराम कथा एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक सम्मलित हुए।
उन्होंने आचार्य श्री के श्रीचरणों में प्रणाम कर उनका पूजन सम्मान कर भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जीवन प्रसंगों के आशीर्वाद रूपी अमृतमयी वचनों को उपस्थित धर्मप्रेमी विशाल जनसमूह के साथ ग्रहण किया ।
श्रीराम कथा पश्चात सभी लोग आरती में सम्मिलित हुए। गुरुमहाराज जी की आज्ञा से उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि महाराज श्री अपनी कथा में धर्मज्ञान की गूढ़ता को भी इतनी अच्छी उदाहरणों से व्यख्या करते है सम्पूर्ण ज्ञान हर श्रोता को सहज समझ आ जाता है, श्रीराम कथा में पूज्य गुरुदेव के अम्रत वचनों का सार हम सब भक्तों के लिए इतना है कि उनकी धर्ममय सदमार्ग पर ले जाने वाली बातों को ग्रहण करिए, महाराज जी के श्रीमुख के जो सुना है उसे अपने जीवन में उतारिए तभी हमारा जीवन सफल होगा। गुरुदेव के दिखाए सही मार्ग पर चलकर हम इस भव सागर को पार कर सकते है । इस अवसर पर बड़ी धर्मप्रेमी जनता की उपस्थिति रही ।

