Site icon Yashbharat.com

शूटिंग के बाद घर जा रहे यूट्यूबर्स हुए हादसे का शिकार, पांच की मौत, तीन जख्मी

17 06 2021 minister vishwas saran hadsa

असम के दरांग जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

 

यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर दरांग जिले के डलगांव थाना क्षेत्र के बेसीमारी इलाके में हुई जहां एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दरांग जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक कार तेजपुर की ओर से मंगलदोई की ओर आ रही थी और ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। इस दौरान दोनों में भीषण टक्कर हो गई।

मृतकों की पहचान फरीदुल इस्लाम, आजाद अली, इब्राहिम अली, मंजुवारा बेगम और सानिया अख्तर के रूप में हुई है और वे दरांग जिले के रहने वाले थे। ये सभी यूट्यूबर्स बताए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह ग्रुप सानिया अख्तर के एक यूट्यूब चैनल के वीडियो शूट के लिए दरांग जिले के रोवटा इलाके में गया था और यह घटना बेसिमारी इलाके में उस समय हो गई जब ग्रुप वापस लौट रहा था। घायल हुए लोगों का पहले मंगलदाई सिविल अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में स्थानांतरित कर दिया गया।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोमती गुरुद्वारा के पास भी हुआ हादसा
इससे पहले रविवार को ही असम हाईवे पर गोमती गुरुद्वारा के पास टेंपो में आमने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड लगने से टेपों में सवार महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई थी। थाना गजरौला कला निवासी रियाज ने बताया कि शनिवार शाम को बहराइच जाने के लिए घर से निकले थे। पूरनपुर जाने के लिए पत्नी सायरा और चार बच्चों के साथ एक टेंपो में सवार हुए। लेकन पूरनपुर से पहले रास्ते में गोमती गुरुद्वारा के पास सामने से

 

Exit mobile version