Corona; मध्यप्रदेश के इंदौर में एक दिन में 8 लोगों की जान गई, भोपाल में छठवीं मौत की पुष्टि
नई दिल्ली. देश में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार तक मरने वालों की संख्या 461 पर पहुंच गई। मध्यप्रदेश में गुरुवार को 9 लोगों की जान जाने की खबर आई।
इनमें 8 मौतें इंदौर में हुईं। वहीं, भोपाल में हमीदिया अस्पताल में 11 अप्रैल को मृत जहांगीराबाद निवासी यूनुस खान की गुरुवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। शहर में कोरोना से अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। इस तरह राज्य में अब तक 64 मौतें हो चुकी हैं। इंदौर में 47, भोपाल में छह, उज्जैन में छह, खरगोन में तीन, छिंदवाड़ा और देवास में एक-एक मरीज की जान गई।
इस तरह, गुरुवार को 33 मौतें हुईं। इनमें, मध्यप्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में सात, दिल्ली में छह, प. बंगाल और गुजरात में तीन-तीन, उत्तर प्रदेश में दो, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मौत हुई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
प्रदेश
मौतें
महाराष्ट्र
194
मध्य प्रदेश
64
गुजरात
36
दिल्ली
38
तेलंगाना
18
पंजाब
14
तमिलनाडु
15
राजस्थान
11
कर्नाटक
13
आंध्र प्रदेश
14
उत्तर प्रदेश
13
पश्चिम बंगाल
10
जम्मू कश्मीर
04
हरियाणा
04
केरल
03
हिमाचल प्रदेश
02
चंडीगढ़
02
झारखंड
02
असम
01
बिहार
01
मेघालय
01
ओडिशा
01
कुल
461
यह तस्वीर 16 अप्रैल की है। दिल्ली में नगर निगम के कर्मचारियों ने कोरोना से मारे गए व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान मृतक के रिश्तेदार भी मौजूद रहे।