LatestPolitics

शिवसेना-BJP का ‘ब्रेकअप’!, शाह के बाद उद्धव ठाकरे बोले-अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा में ‘ब्रेकअप’ लगभग तय है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बाद शिवसेना ने सोमवार को ऐलान किया कि वह 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। वहीं शाह के बयान के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में हमारी पार्टी अकेले ही आगामी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मैं आम लोगों के सपनों के लिए लड़ रहा हूं, पी.एम. मोदी के सपनों के लिए नहीं। शिवसेना ने कहा कि 25 साल से वह इस गठबंधन में सड़ रहे थे। उधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र में अकेले लड़ने की तैयारी करने का आह्वान किया है।
08 40 225941070uddhavthackeray ll

08 40 419537070uddhav shah ll
हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों दलों में टकराव शुरू हो गया था। इसी कारण दोनों विधानसभा चुनाव में अलग-अलग उतरे थे। शुक्रवार को संसद के मॉनसून सत्र दौरान विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भी शिवसेना ने सरकार का साथ नहीं दिया था तथा सदन की बहस में भी हिस्सा नहीं लिया था। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में अकेले ही चुनाव लडऩे के संकेत दिए हैं।

08 40 554165070modi uddhav ll

Leave a Reply

Back to top button