Saturday, April 25, 2026
Latest:
विधानसभा चुनाव 2018

शिवराज के ओएसडी ने दिया इस्तीफा, सुसनेर से लड़ सकते हैं चुनाव

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य सरकार ने इसे स्वीकार कर इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि रूपला आगर-मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

वर्तमान में इस सीट से भाजपा के मुरलीधर पाटीदार विधायक हैं। बता दें कि रूपला का मूल निवास भी आगर-मालवा ही है। बताया जा रहा है कि रूपला चुनाव के दौरान पूरे समय मुख्यमंत्री के साथ भी रह सकते हैं। क्योंकि ओएसडी के पद पर रहते वे किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं ले सकते थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply