शिवराज की याचिका पर SC में कल सुबह 11 बजे हो सकती है सुनवाई
नई दिल्ली। एमपी में तुरंत कमलनाथ सरकार के फ्लोर टेस्ट की मांग करने वाली पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की अर्ज़ी पर कल जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और हेमंत गुप्ता की बेंच सुनवाई करेगी। लिस्ट में मामला 6 नंबर पर है। इस लिहाज से 11 बजे के करीब सुनवाई शुरूहो सकती है।
उधर बागी कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है अनहोनी की आशंका समेत बीजेपी पर बंधक बनाने का आरोप लगाया गया है।

