Sunday, May 24, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

शिवराज की चेतावनी-गुंडे-माफिया राज्य छोड़ दो, वरना 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के मंच से राज्य के असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘गुंडे-माफिया राज्य छोड़ देना, वरना 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा। मामा आजकल फॉर्म में हैं। मैं गड़बड़ करने वालों को छोड़ूंगा नहीं।’ कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेता मौजूद थे।

अपने संबोधन में शिवराज ने कहा, ‘आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं। गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। आजकल मामा फार्म में हैं। एक तरफ माफियाओं के खिलाफ अभियान चल रहा है। मसल पावर का, रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया, कहीं भवन तान दिए, कहीं ड्रग माफिया। सुन लो रे मध्यप्रदेश छोड़ देना नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा 10 फीट। पता नहीं चलेगा कहीं भी किसी को। सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो। दादा, गुंडे, बदमाश ये अब कोई नहीं चलने वाला है। ये सुशासन है।’

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम