Latest

शिक्षा नीति का कांग्रेस नेत्री खुशबू सुंदर ने समर्थन कर राहुल से माफी मांगी, कहा- मैं कठपुतली या रोबोट नहीं

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति का कई राजनीतिक दलों ने स्वागत किया, तो कुछ ने विरोध भी जताया। वहीं फिल्म अभिनेत्री और कांग्रेस नेता खुशबू सुंदर ने मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति का स्वागत किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पार्टी लाइन के अगल जाने पर माफी भी मांगी है।

खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 पर मेरा विचार मेरी पार्टी से अलग है और मैं इसके लिए राहुल गांधी से माफी मांगती हूं।

लेकिन मैं कठपुतली या रोबोट की तरह सिर हिलाने के बजाए तथ्यों पर बात करती हूं।

अपने नेता से हम हर चीज पर सहमत नहीं हो सकते, लेकिन बतौर नागरिक बहादुरी से अपनी राय या विचार रख सकते हैं।

Back to top button