Thursday, April 9, 2026
Latest:
jabalpur

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ निलंबन

जबलपुर। जबलपुर के शहपुरा में शराब दुकान को सील करने के मामले में सहायक आबकारी आयुक्त सत्यनारायण दुबे को निलंबित करने की जगह स्थानांतरित कर दिया। कलेक्टर छवि भारद्वाज ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने भी आबकारी विभाग को किार्रवाइ के संबंध में लिखा था पर दुबे का तबादला जबलपुर से ग्वालियर कर दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जबलपुर के शहपुरा में शराब दुकान को सील करने के निर्देश दिए गए थे। आबकारी अधिकारी ने दुकान बंद कराए जाने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी पर जब जबलपुर कलेक्टर ने मौके का निरीक्षण किया तो दुकान सील नहीं पाई गई। इस पर उन्होंने आबकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके आधार पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने आबकारी विभाग को लिखा था पर विभाग ने उन्हें निलंबित करने की जगह जबलपुर से हटाकर ग्वालियर में पदस्थ कर दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply