Site icon Yashbharat.com

कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे और बहू से एनआईए की पूछताछ, दोनों पर इस्लामिक स्टेट से संबंध का शक

nia-raid

nia-raid

कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व नेता दिवंगत बीएम इदिनब्बा के आवास पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की 20 सदस्यीय टीम ने छापा मारा है। एजेंसी ने उनके बेटे बीएम बाशा और बहू के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंध होने के आरोपों में यह छापेमारी की है। ताजा जानकारी के अनुसार दोनों से अभी पूछताछ जारी है। बाशा और उनका परिवार मंगलुरु के मस्तीकट्टे के उल्लाल में रहते हैं। बता दें कि एनआईए की कई टीमें सुबह से जम्मू-कश्मीर में तीन स्थानों और बंगलूरू एवं मेंगलुरु में एक स्थान पर तलाशी ली है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंगलूरू से सुबह आए अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी। इदिनाब्बा का बेटा बी एम बाशा इस घर में अपने परिवार के साथ रहता है। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई इस संदेह के आधार पर की गई कि परिवार के सीरिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित संबंध हैं। 25 अधिकारियों का दल चार कारों में सवार होकर आज सुबह उल्लाल के मस्तिकत्ते पहुंचा। दल को शहर की पुलिस सुरक्षा दे रही है।

उनके मुताबिक ऐसा संदेह है कि बाशा की बेटी, जो कई वर्ष पहले केरल से लापता हो गई थी, आईएसआईएस में शामिल हो चुकी है। बाशा रियल एस्टेट कारोबारी हैं। उनके दो बेटे विदेश में रहते हैं। सूत्रों ने बताया कि उनके परिजनों ने कथित तौर आईएसआईएस से जुड़े यूट्यूब चैनलों को सब्सक्राइब किया हुआ था और बताया जाता है कि उक्त संगठन के प्रति उनकी सहानुभूति है।

Exit mobile version