टोक्यो. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि आपके गर्मजोशी भरे शब्दों ने मेरे दिल को छू लिया है
मैं आपको बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं की भारत और जापान के बीच साझेदारी भविष्य में और बढ़ेगी. बता दें कि शिंजो आबे ने कुछ दिन पहले खराब स्वास्थ्य को लेकर जापान के पीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. जिसके बाद उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी थी
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>I am deeply touched by your warm words, Prime Minister <a href=”https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw”>@narendramodi</a>. I wish you all the best and hope our Partnership will be further enhanced. <a href=”https://t.co/h4CHcZcCwj”>https://t.co/h4CHcZcCwj</a></p>— 安倍晋三 (@AbeShinzo) <a href=”https://twitter.com/AbeShinzo/status/1300364265019207685?ref_src=twsrc%5Etfw”>August 31, 2020</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
शिंजो आबे ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि हम प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं के लिए प्रार्थना करते हैं. इसके अलावा हम जापान-भारत संबंधों के आगे विकास के लिए भी प्रार्थना करते हैं
65 साल के शिंजो आबे ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह खराब सेहत की वजह से पद छोड़ने का मन बना रहे हैं. वह लंबे वक्त से अल्सरेटिव कोलाइटिस (आंत में सूजन से जुड़ी बीमारी) से जूझ रहे हैं. वह जापान में सबसे लंबे वक्त तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री हैं.

