FEATUREDLatestराष्ट्रीय

शादी समारोह में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 8 बारातियों की कुचलकर मौत

नेशनल डेस्क। बिहार के लखीसराय में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को रौंद दिया। इस हादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जिनमें से पांच को पटना रेफर किया गया है। मरने वाले सभी स्थानीय लोग ही थे। देर रात हुई ये घटना हलसी थाना क्षेत्र के हलसी बाजार में हुई। घटना के बाद से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

बताया जाता है कि हलसी बाजार के निवासी नकट मांझी के पोती की शादी थी। इसी में शामिल होने के लिए बारात नगर थाना क्षेत्र के गढ़ी विशनपुर गांव से आयी थी। खुशी के माहौल के बीच लखीसराय की तरफ से आ रहा अनियंत्रित ट्रक काल बनकर आया और उसने पहले बिजली के खंभे को अपने चपेट में लिया, उसके बाद बारातियों को रौंद डाला। इस घटना में 3 बारातियों और वधू पक्ष के 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply