शहडोल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश पूजा में शामिल हुए फिर खुद को मार ली गोली, मौत

शहडोल। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्तण्ड त्रिपाठी ने रविवार को खुद को गोली मार ली। कनपटी में गोली लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। त्रिपाठी दोपहर में घर के बाहर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना में शामिल हुए हैं। पूजा पाठ करने के बाद वह अंदर गए हैं और इसी वक्त खुद के लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली
घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी, एसपी, एफएसएल टीम व सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंच गए। श्री त्रिपाठी द्वारा उक्त आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया गया अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हाउसिंह बोर्ड कालोनी वार्ड क्रमांक ३२ निवासी मार्तण्ड त्रिपाठी ने खुद की लाइसेंसी राइफल से कनपटी में गोली मारी है। पुलिस सभी पहलुओं पर नजर रखे हुए हैं और मामले की जांच में जुटी हुई है।
मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक पी एस उइके ने बताया कि उन्होने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी है। उक्त घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया इसकी जांच चल रही है। जब तक वस्तुस्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती है तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
घटना की सूचना मिलते ही जहां मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया वहीं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का रेला लग गया। आम नागरिकों के साथ ही भारी तादाद में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके निवास स्थल पर पहुंच गए। इस घटना ने सभी को स्तब्ध करके रख दिया है। आखिर श्री त्रिपाठी द्वारा ऐसा आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया गया यह हर किसी के समझ से परे है।
गणेश पूजा के बाद की आत्महत्या
बताया जा रहा है कि श्री त्रिपाठी दोपहर में घर के बाहर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना में शामिल हुए हैं। पूजा पाठ करने के बाद वह अंदर गए हैं और इसी वक्त खुद के लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर अपनी ईह लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनाका खिंचा हुआ है और सभी स्तब्ध है। इस अप्रत्याशित घटना ने सभी को अचरज में डाल दिया है।








