Latestराष्ट्रीय

शर्मनाक: हरियाणा में टॉपर बेटी से गैंगरेप, FIR के लिए भटक रहा परिवार

वेब डेस्क। रेवाड़ी में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने अाया है। हरियाणा की टॉपर 19 वर्षीय युवती से युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता सुबह घर से पैदल कोचिंग के लिए निकली थी। जब वह कनीना बस अड्डे के समीप पहुंची तो उसे गांव के तीन युवक मिले। अारोपियों ने लिफ्ट देने के उसे बहाने गाड़ी में बिठाया। इस दौरान उन्होंने उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पीने को दिया, जिसके बाद युवती बेसुध हो गई। अारोपियों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया और बाद में पीड़िता को कनीना बस स्टैंड पर फेंककर फरार हो गए।

Yashbharat
एफआईआर के लिए दर-दर भटकता परिवार
आरोपियों में से एक युवक ने छात्रा के घर पर फ़ोन कर यह जानकारी भी दी कि उनकी लड़की यहां बेसुध पड़ी हुई है, जिसके बाद परिजन वहां पहंचे। पीड़िता रेवाड़ी जिले के एक गांव की रहने वाली है, इसलिए परिजनों ने रेवाड़ी पुलिस को सूचित किया। रेवाड़ी महिला पुलिस ने जीरो FRI दर्ज़ कर उसे कनीना (महेंद्रगढ़) थाने भेज दिया। कनीना थाने से भी परिजनों को यह कहकर वापस लौटा दिया कि यह मामला उनकी सीमा क्षेत्र से बाहर हुआ है।
Yashbharat
रेवाड़ी गैंगरेप पर सीएम ने जताया दुख. दिया 7 सेकेंड का बयान 
हरियाणा की टॉपर बेटी के साथ हुई इस घटना को सीएम ने काफी निदंयापूर्ण बताया है। उनका कहना है कि इस मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। जांच के बाद अारोपी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
14 07 48046584078787878878 ll
गैंगरेप पर ADGP श्रीकांत जाधव का बयान
इस मामले में रेवाड़ी ADGP श्रीकांत जाधव ने बयान देते हुए कहा कि वारदात को अंजाम देने वाले तीन अारोपियों की पहचान हो चुकी है। जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अारोपी की धरपकड़ के लिए दो जिलों की टीम दबिश दे रही हैं।

रेवााड़ी गैंगरेप पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को लिया अाड़े हाथों 
रेवाड़ी गैंगरेप पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार को अाड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा । उनका कहना है कि ये बहुत ही घिनौना, दुर्भाग्यपूर्ण,  शर्मनाक घटना है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। गुडें बदमाश सीना तानकर वारदातो को अंजाम दे रहे हैं। सरकार को चाहिए की अब वे इस्तीफा दे दे।
15 07 451257840565665676 ll
रेवाड़ी गैंगरेप पर केजरीवाल का ट्वीट
रेवाड़ी में हुए टॉपर बेटी के साथ रेप मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार से न तो दिल्ली में कानून व्यवस्था संभल रही है और न ही हरियाणा में। देश की जनता सीएम मनोहर लाल खट्टर से जवाब मांग रही है कि अाखिर उनकी बेटियां कहा जाएं। उनके सुरक्षा कौन देगा?

Leave a Reply

Back to top button