Site icon Yashbharat.com

शराब दुकान बंद कराने का मुद्दा, बोली उमा-लाडली बहनों से लिखवा कर कलेक्टर के पास भेजती हूं

01 11 2017 umabharti2

Election:शराब दुकान बंद कराने का मुद्दा, बोली उमा-लाडली बहनों से लिखवा कर कलेक्टर के पास भेजती हूं।  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व सीएम उमा भारती ने फिर शराब दुकानों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे बड़े भाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जहां लाडली बहनें लिखकर देंगी वहां शराब की दुकान भी बंद हो जाएगी।

 

पूर्व सीएम ने लिखा कि इसके लिए शिवराज जी का अभिनंदन, ऐसी कई दुकानें मेरी नजर में हैं। मैं अभी दो से तीन दिन में ही लाडली बहनों से लिखवा कर कलेक्टर के पास भिजवाती हूं। चुनाव आचार संहिता के चलते क्या वे सीएम की घोषणा को मानेंगे?

 

चुनाव नहीं लडने की बात मुझे नीचा दिखाने को फैलाई

उमा भारती ने एक एक अन्य ट्ववीट में दो विषय पर अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए मेरे चुनाव लड़ने की बात एक शरारतपूर्ण और मुझे नीचा दिखाने के लिए फैलाई गई अफवाह थी। मैंने 2019 का चुनाव लड़ते समय कहा था कि मैं 2024 का चुनाव लडूंगी और अब मैंने कुछ समय पहले यह कहा है कि इस बारे में मेरा बोलने का समय खत्म हो गया है। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर वक्तव्य दे सकते हैं।

हार जीत कर्मों और जनता के आशीर्वाद पर निर्भर

वहीं, दूसरे विषय पर उमा भारती ने कहा कि कार्तिक मास में कुछ समय के लिए हिमालय जाती हूं। इसका मतलब पूरा महीना नहीं है। मेरी कुछ दिनों की अनुपस्थिति का मतलब यह नहीं निकाला जाना चाहिए कि मैं पार्टी को हराना चाहती हूं। हारना जीतना हमारे कर्मों से और जनता के आशीर्वाद से तय होता है।

Exit mobile version