Friday, May 1, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

शराब ठेकेदार कर देंगे लाइसेंस सरेंडर, MP सरकार से छिड़ी जंग

यशभारत ब्रेकिंग @ आशीष शुक्ला

शराब कारोबारी सरकार के होने वाले निर्णय से बैचेन, कर देंगे लायसेंस सरेंडर
जबलपुर। शराब दुकानों को लेकर विगत कई दिनों से चल रही कवायद का आज जहां तक 12 बजे के बाद निर्णय आने वाला है। जो पता चला है उसके ठेकेदारों को राजस्व की काफी क्षति हो सकती है। छोटी-छोटी बातें तो सरकार ने मान ली हैं लेकिन जो बड़े मामले हैं जिनसे व्यापार मजबूत होता है, उसमें सरकार एकपक्ष चल रही है। *जानकारों का मानना है कि जो छन-छन कर सरकार से खबर आ रही है उससे शराब ठेकेदारों की आर्थिक कमर टूट ही जायेगी।* यह भी पता चला है कि शराब ठेकेदारों ने भी मन बना लिया है कि यदि ऐसा कुछ होता है तो वे अपने लायसेंस सरकार को भेंट करके सरेंडर कर देंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम