FEATURED

शराब अहाते बंद करने के मामले में एमपी सरकार का यू-टर्न

भोपाल। एमपी में शराब दुकानों से आहाते हटाने के मामले में सरकार ने यू टर्न ले लिया है. हाईकोर्ट में दायर याचिका का जवाब पेश कर सरकार ने इसे नीतिगत मामला बताया है, साथ ही अहाते हटाने से साफ इनकार कर दिया है.  सरकार द्वारा जवाब में कहा गया कि आहाते हटाए गए तो लोग सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी करेंगे, जिससे अपराधों में वृद्धि होगी.

दरअसल, याचिकाकर्ता महेश गर्ग की और से एड्वोकेट मनीष यादव ने तर्क रखे थे पिछले दिनों केबिनेट ने पॉलिसी को पास करते हुए केवल 149 अहातों को बंद किया था बाकि 2551 अहाते यथावत रखे थे, जिसमें आज हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति पीके जयसवाल और न्यायमूर्ति एसके अवस्थी की कोर्ट में सरकार ने जवाब पेश किया.

सरकार ने जवाब में बताया कि शराब आहाते बंद करने से लोग सार्वजनिक स्थानों पर पिएंगे. सरकार की ओर से कहा गया कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों और स्कूल, कॉलेज के पास की दुकाने बंद कर दी गईं हैं. दो सप्ताह बाद मामले की अगली सुनवाई होगी.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवंबर में रेडियो पर प्रसारित दिल से कार्यक्रम में आहतों को पूरी तरह बंद करने की घोषणा की थी क्योंकि सरकार का मानना था कि अहातों की वजह से आसामाजिक तत्व इकट्ठे हो जाते हैं, जिससे महिला अपराध बढ़ता है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply