शरद कोल के इस्तीफे पर विवाद, राज्यपाल से मिले भाजपा नेता
भोपाल। भाजपा विधायक शरद कोल के इस्तीफे को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला। शिवराज सिंह चौहान, गोपाल भार्गव सहित कई पार्टी नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और स्पीकर नारायण प्रसाद प्रजापति द्वारा अवैधानिक तरीके से भाजपा विधायक का इस्तीफा लिया गया है। शरद कोल ने भी कहा कि मुझ पर उन्होंने दबाव डालकर इस्तीफा लिखवाया। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्पीकर निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहे ।
कांग्रेस से बागी हुए 22 विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक सभी विधायक दिल्ली पहुंचे और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

