शपथ के पहले होने वाले मंत्रियों से मोदी करेंगे मुलाकात, विदेशी मेहमानों का आना जारी
नई दिल्ली।भारतीय राजनीति के इतिहास में आज शाम 7 बजे तब एक नया अध्याय दर्ज हो जाएगा, तब नरेंद्र दामोदर दास मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले मोदी का कार्यक्रम सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया। प्रधानमंत्री मोदी सुबह से ही महात्मा गांधी और अटल जी की समाधि पहुंचे और यहां श्रद्धांजलि देने के बाद नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को नमन किया।
जो मंत्री आज मोदी के साथ शपथ ग्रहण करेंगे उनसे मोदी शाम 4.30 बजे मुलाकात करेंगे।
– शपथ ग्रहण में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना दिल्ली पहुंच चुके हैं।
मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए नेताओं का आना जारी है। थाईलैंड से विशेष राजदूत ग्रिसाड बूनरेक सुबह दिल्ली पहुंचे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर चुना गया है जो सदन में सांसदों को शपथ ग्रहण करवाएंगे।
मोदी के शपथ ग्रहण में ममता के ना आने को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें आना भी नहीं चाहिए, जिस तरह उन्होने खून-खराबा किया और लोकतंत्र में हिंसा की, उनके पास सभा में बैठकर किसी से नजर मिलने की ताकत नहीं है।
मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग दिल्ली पहुंचे। विदेश सचिव विजय गोखले ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी आजादी के बाद शहीद हुए जवानों के लिए बने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।