धर्म

शनि हैं अनुराधा नक्षत्र के स्‍वामी, इन 3 राशि के लोगो का टर्निंग पॉइंट शुरू, नया घर, गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है

शनि हैं अनुराधा नक्षत्र के स्‍वामी: इन 3 राशि के लोगो का टर्निंग पॉइंट शुरू, नया घर, गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। कुंडली में शुक्र उच्‍च का हो तो जातक राजा जैसा सुखी और आलीशान जीवन जीता है. शुक्र धन-वैभव, आकर्षण के दाता हैं. वहीं अशुभ शुक्र जातक को संघर्ष और अभावपूर्ण जीवन देते हैं. वहीं शुक्र की स्थिति में बदलाव भी जीवन पर शुभ-अशुभ असर डालता है.

साल 2023 के अंत में शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. दिसंबर में शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं, साथ ही वृश्चिक राशि में रहते हुए शुक्र 28 दिसंबर की दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुक्र अनुराधा नक्षत्र में 17 फरवरी 2024 तक रहेंगे. इसके बाद अभिजीत नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इस दौरान शुक्र कुछ राशियों पर जमकर मेहरबान रहेंगे.

शनि हैं अनुराधा नक्षत्र के स्‍वामी

अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि है. इस नक्षत्र को बुद्धिमत्ता, सफलता , व्यापार, निवेश, अध्यात्म से जोड़कर देखा जाता है. शुक्र के अनुराधा नक्षत्र में रहने से रिश्तों, आकर्षण, स्नेह, भोग-विलास में वृद्धि होती है. आइए जानते हैं कि शुक्र का अनुराधा नक्षत्र में गोचर किन राशि वालों को लाभ देगा.

वृषभ राशि:

शुक्र अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करके सातवें भाव में रहेंगे. यह भाव विवाह, जीवनसाथी और साझेदारी के व्‍यापार के लिए जाना जाता है. इन जातकों को इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. व्यापार में खूब लाभ होगा. शादीशुदा जीवन की सारी परेशानियां समाप्त होंगी. जो लोग सिंगल हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. लव लाइफ भी अच्छी रहेगी. आपके सौंदर्य, व्‍यक्तित्‍व में निखार आएगा.

कर्क राशि:

शुक्र का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ बेहतर करेगा. आपके जीवन में खुशिया ही खुशियां होंगी. सिंगल जातकों को पार्टनर मिलेगा या विवाह तय हो सकता है. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. संतान सुख मिल सकता है. नया घर, गाड़ी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. निवेश के लिए समय शुभ है.

सिंह राशि:

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के लोगों के जीवन में बड़ी राहत लाएगा. पुरानी परेशानियां दूर होंगी. मैरिड लाइफ अच्‍छी रहेगी. आप अपनों के साथ समय बिताएंगे. करियर के लिए भी समय शुभ है. नया घर, वाहन या फिर कोई लग्जरी चीज खरीद सकते हैं. व्यापार में भी मुनाफा होगा.

Back to top button