व्यापमं मामले में आरोपियों के सरेंडर होने का सिलसिला जारी

vyapam scam 2017113 9525 03 11 2017

भोपाल। व्यापमं द्वारा आयोजित पीएमटी 2013 घोटाले में पूरक चालान पेश होने के बाद से ही आरोपियों का अदालत में सरेंडर होने का सिलसिला जारी है। विशेष न्यायाधीश एससी उपाध्याय की अदालत में गुरुवार को 5 आरोपियों ने सरेंडर कर दिया।

सरेंडर करने वाले आरोपियों में मिनाल रेसिडेंसी भोपाल निवासी डॉ. मुकेश अहिरवार, अवधपुरी भोपाल निवासी दिनेश चंद्रमहारे, बड़वानी निवासी रेवसिंह चौहान, खरगोन निवासी संजीव सिंह और राजेश परसाई थे जो कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अविभावक हैं।

सीबीआई द्वारा मंगलवार को मामले में 88 आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश करने के बाद से अब तक 16 लोगों को अदालत ने सक्षम जमानत पर छोड़ने के आदेश किए हैं।