“आधी आबादी का सच” नेशनल टॉक शो में वूमेन्स ने रखे विचार

इंदौर। वूमन्स प्रेस क्लब, म.प्र. का नेशनल टाॅक शो एवं मीडिया अवार्ड समारोह सांसद एवं अभिनेत्री रूपा गांगुली के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अभिनेत्री पूनम झंवर एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक डाॅ. सोनाली दुबे विशेष रूप से उपस्थित थी।
इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में नई दिल्ली की वरिष्ठ पत्रकार मंजरी चतुर्वेदी, कंचन डोगरा एवं पिनाज़ त्यागी ‘‘आधी आबादी का सच‘‘ विषय पर आयोजित टाॅक शो में अपने विचार रखे। कार्यक्रम में पत्रकारिता मंे विशिष्ट योगदान देने वाली महिला पत्रकार के.एस. शाइनी, आरती शर्मा, मालविका चंद, विनी अग्रवाल, करिश्मा कोतवाल, डाॅ. दीपा वंजानी, अनुकृति श्रीवास्तव, अंतिमा विश्वकर्मा, नम्रता बुंदेला, नासिरा मंसूरी, विनी आहूजा, प्रणिता विश्वकर्मा, नेहा जोशी मराठे, रूचि गोयल एवं वैशाली व्यास को शाल-श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पुष्पा शर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
वरिष्ठ पत्रकार पुष्पा शर्मा को लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया। इस अवसर पर बाल कलाकार बेबी मंत्रिता शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता मंजरी जैन, मेधावी छात्रा डाॅ. शिराली रूनवाल और कबड्डी प्रशिक्षक दर्शना वाकडे़ को अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वूमेन्स प्रेस क्लब का गरिमामयी आयोजन
स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित गरिमामय समारोह के आरंभ में वूमन्स प्रेस क्लब, म.प्र. की अध्यक्ष शीतल राॅय ने स्वागत उद्बोधन दिया। अरविंद रंजन सर ने राष्ट्र भक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सुनयना शर्मा ने किया। आभार स्नेहा चौहान ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में बडी संख्या मंे मीडियाकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।











