विश्व शांति एवं सद्भावना के लिए 24 घंटे का अखंड भजन कार्यक्रम आज से,शास्त्री कॉलोनी स्थित विद्या भवन मैरिज गार्डन में होगा आयोजन, देश-विदेश के साईं केंद्रों में एक साथ गूंजेंगे भजनों के स्वर

IMG 20261114 WA0016

विश्व शांति एवं सद्भावना के लिए 24 घंटे का अखंड भजन कार्यक्रम आज से,शास्त्री कॉलोनी स्थित विद्या भवन मैरिज गार्डन में होगा आयोजन, देश-विदेश के साईं केंद्रों में एक साथ गूंजेंगे भजनों के स्व

कटनी। विश्व शांति एवं सद्भावना की मंगलकामना को लेकर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 24 घंटे के अखंड भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार 14 नवंबर को शाम 6 बजे होगा, जो रविवार 15 नवंबर को शाम 6 बजे तक लगातार चलेगा।

यह धार्मिक आयोजन शहर की शास्त्री कॉलोनी स्थित अजीत खरे के विद्या भवन मैरिज गार्डन में संपन्न होगा। आयोजन के दौरान 24 घंटे तक निरंतर भजनों की स्वर लहरियां गूंजेंगी और श्रद्धालु भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी बनेंगे।

आयोजन की विशेषता यह है कि भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के विभिन्न साईं केंद्रों में भी इन्हीं निर्धारित तिथियों पर अखंड भजन कार्यक्रम लगभग एक साथ प्रारंभ और संपन्न होते हैं। भारत के सभी केंद्रों में कार्यक्रम का समय एक समान निर्धारित रहता है।

इसे भी पढ़ें-  हरदा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख रुपये की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार