Site icon Yashbharat.com

‘विपक्ष के आरोपों का हमें नहीं पड़ता कोई फर्क’: साधना सिंह

sadhna 1

बुधनी: CM शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह बुदनी में जोर शोर से प्रचार में लगी हैं। साधना सिंह का दावा है कि बुदनी में सीएम शिवराज को आने की जरुरत नहीं है, कार्यकर्ता और जनता मिलकर सीएम शिवराज को जिताने का काम करेंगे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान साधना सिंह ने कहा कि अरुण यादव को वो नहीं जानतीं, ना ही इलाके की जनता उनको जानती है, वो परदेसी हैं। जैसे अतिथि आते और जाते हैं वो भी जाएंगे, क्योंकि अतिथि घर में रहते नहीं हैं।

नोट गिनने की मशीन के विवाद पर साधना सिंह ने कहा कि विपक्ष उन्हें लेकर तरह तरह के आरोप लगाता है, लेकिन वो इसकी परवाह नहीं करतीं। साधना सिंह के भाई और सीएम शिवराज के साले संजय सिंह के बीजेपी छोड़ कांग्रेस के दामन थामने को लेकर साधना सिंह ने कहा कि ये उनका व्यक्तिगत फैसला है और वो उसके लिए स्वतंत्र हैं।

Exit mobile version