विधायक संजय पाठक ने हरदुआ हनुमान में लगाई चौपाल जनता से किया सीधा जनसंवाद

IMG 20230407 WA0051

कटनी । विधायक संजय पाठक ने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आखरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखनपुरा के आश्रित गांव हरदुआ हनुमान में चौपाल के माध्यम से जन संवाद किया । इसके पूर्व चार तरफ से पहाड़ों से घिरे क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र हनुमान टेकरी पर स्थित मंदिर में आयोजित पूजन हवन में हजारों उपस्थित जनसमुदाय के साथ भाग लिया । इसके पश्चात श्री पाठक ने चौपाल के माध्यम से जन संवाद कार्यकम में स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करते हुए ग्राम के विकास कार्यों पर जानकारी प्राप्त की उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का विकास हुआ हैं आज गांव में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है बस पहाड़ से घिरे होने के वन क्षेत्र होने कारण लखनपुरा जाने का रास्ता बन नही पाया है जल्द से जल्द विभाग से सामंजस्य स्थापित कर इस सड़क का निर्माण शीघ्र होगा । आप सभी की मांग पर हनुमान टेकरी पर स्थित प्राचीन मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए दो सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दे रहा हूं ये दो सड़कें आने जाने में उपयोगी होगी ,मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख की राशि भी प्राप्त होगी।

हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लाड़ली बहना योजना लाई है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में किसी परिवार में यदि दो बहुएं हैं तो उन्हें भी हर महीना 1-1 हजार रुपए दिए जाएंगे। सास यदि बुजुर्ग हैं तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन में रु 600 के साथ इस योजना के रु 400 जोड़कर दिए जाएंगे। गांव-गांव में 25 मार्च से फॉर्म भरना शुरू हो चुके है।

भाजपा सिर्फ बहनों का अकेले ख्याल नही रखती भाइयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसान सम्मान निधि योजना से 6 हजार रूपये दे रहें हैं और इसी योजना में शिवराज जी 4 हजार दे रहे है भाइयों को भी 10 हजार साल मिल रहा है सभी पात्र बहनों से अनुरोध आपके गांव में लाड़ली बहना योजना के फार्म जमा कराए जा रहे हैं सभी योजना का फार्म जरूर से भरें। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष उदय राज सिंह,मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, रंगलाल पटेल, सनद परौहा, ब्रजेश दुबे, राजेश पटेल सहित ग्राम वासियों की उपस्थित रही ।