रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानभा चुनाव के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन कल 16 अक्टूबर से जारी होगा. नोटिफिकेशन के साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मी और पारा तेज हो जाएगा.छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानभा चुनाव के पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन कल 16 अक्टूबर से जारी होगा.
नोटिफिकेशन के साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मी और पारा तेज हो जाएगा. 12 नवंबर को होने वाले 18 सीटों के चुनाव के लिए 23 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद प्रमुख दल अपने प्रत्याशियों की पहली सूची भी जारी कर सकते हैं.
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख के बाद 24 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग द्वारा नामों की स्क्रूटनी की जाएगी. इसके बाद नाम वापसी की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर होगी. भाजपा कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अब तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है. ऐसे में नोटिफिकेशन के बाद पहले क्षेत्रीय दल और निर्दलीय उम्मीदवार ही नामांकन पहले दाखिल करते दिखाई दे सकते हैं. नामांकन के दौरान किसी भी हिंसात्मक घटना से बचने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम सुरक्षा बल के जवानों द्वारा किए गए हैं.

