FEATURED

विजय यादव बने IPS एसोसिएशन के अध्यक्ष

भोपाल। विजय यादव आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाये गए।
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ विजय यादव वर्ष 2019 के लिए मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन केअध्यक्ष चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक श्री संजय राणा ने मतों की गिनती के बाद उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की।
श्री राणा ने बताया आईपीएस एसोसिएशन के सदस्य के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री रवि गुप्ता, डॉ आशीष, सुश्री सिमाला प्रसाद व श्री मनीष कपूरिया निर्वाचित हुए हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने नव निर्वाचित मध्यप्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Reply

Back to top button