10वी में बरही के पुनीत, विजयराघवगढ़ की निधि, कैमोर की परवीन निशा को प्रदेश की मेरिट सूची में मिला स्थान, 12वी में कैमोर एसीसी की अमीषा पटेल को मिला स्थान। प्रदेश में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र का होनहार छात्रों ने बढ़ाया मान।
कैमोर, विगढ़ बरही, कटनी। 10वी में बरही के छात्र भैया पुनीत मिश्रा व विजयराघवगढ़ की छात्रा बहन निधि गुप्ता व कैमोर की परवीन निशा ने क्षेत्र व जिले का नाम रोशन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराते हुए विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तीनों नगर परिषद बरही, विजयराघवगढ़ व कैमोर के बच्चो ने बाजी मारी है। 12वी में कैमोर एसीसी स्कूल 12 वी की छात्रा अमीषा पटेल व 10वी में जनता हाई स्कूल कैमोर 10 वी की छात्रा परवीन निशा भाटिया मोहल्ला निवासी ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। क्षेत्र के एक साथ 4 परीक्षार्थियों को प्रदेश की मेरिट में स्थान मिलने से खुशी की लहर है। मेरिट सूची में आने वाले बच्चो को भोपाल बुलाया गया है, जहाँ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान होनहार छात्रों को कल सुबह सम्मानित करेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम में कक्षा 10वी के पुनीत मिश्रा सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल बरही के होनहार छात्र है, जिन्होंने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में मुकाम हासिल किया है, पुनीत ग्राम वेल्दी निवासी रामभूषण मिश्रा के पुत्र है, जो बरही में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे है। पुनीत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य, आचार्यो, समिति के पदाधिकारियों व अपने माता-पिता को दिया है। सरस्वती शिक्षा समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार भुवालका, व्यवस्थापक एम डी बैरागी, विपिन सोनी, प्राचार्य डॉ. विष्णु पाठक, आचार्य बलराम तिवारी, विजय निगम आदि ने छात्र पुनीत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है।

स्व. लाल अवधराज सिंह बघेल सरस्वती शिशु मंदिर विजयराघवगढ़ की छात्रा बहन निधि गुप्ता पिता जमुना प्रसाद गुप्ता ने भी क्षेत्र को पूरे प्रदेश में गौरान्वित किया है। कक्षा 10वी के परीक्षा परिणाम में मध्यप्रदेश की टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया है। इस बेहतरीन सफलता का पूरा श्रेय छात्रा ने अपने माता-पिता, स्कूल के आचार्यो व संस्था के पदाधिकारियों को दिया है। इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य कमलेश अग्रहरी समिति अध्यक्ष श्याम लाल नामदेव, व्यवस्थापक गीता सिंह बघेल, अरुणेश सिंह बघेल ,कोषाध्यक्ष ओंकार तिवारी ने छात्रा निधि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावक विद्यालय के समस्त आचार्यो को बधाई व शुभकामनाये प्रेषित की है।






















Leave a Reply