Site icon Yashbharat.com

विजयराघवगढ़ में पानी की टँकी का उद्घाटन करने पहुंचे प्रभारी मंत्री का बारिश ने किया स्वागत, लगे नारे..पानी वाले मंत्री जी..

wp 1629958018007

विजयराघवगढ़ में बरसते पानी मे दिया मंत्री श्री देवड़ा ने उद्बोधन, सैकड़ों लोग बने पानी की टँकी के उद्घाटन के साक्षी, लोगों ने लगाए नारे पानी वाले मंत्री जी…

 

कटनी। जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के वित्तमंत्री श्री जगदीश देवड़ा दो दिवसीय कटनी प्रवास के पहले दिन विजयराघवगढ़ विधानसभा पहुंचे। यहां क्षेत्रीय विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। खास बात यह है पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश न होने से लोग उमस तथा गर्मी से परेशान थे। आज जैसे ही प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा विजयराघवगढ़ पहुंचे यहां तेज बारिश शुरू हो गई। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री विजयराघवगढ़ में 1 करोड़ 14 लाख से बनी पानी की टँकी (ओव्हर हेड टैंक) का शुभारंभ करने पहुंचे थे। ऐसा लगा मानों खुद इंद्र देवता भी खुश हैं। बारिश ने प्रभारी मंत्री , क्षेत्रीय विधायक तथा सभी जनप्रतिनिधियों के स्वागत किया। लोग नारे लगाने लगे पानी वाले मंत्री जी.. जिंदाबाद..

विजयराघवगढ़ की बहुप्रतीक्षित मांग पानी की टँकी का मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने लोकार्पण किया इस अवसर पर विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता पटैल, गंगा राम चौधरी, उदयराज सिंह एवं राकेश गुप्ता, जयवंत सिंह तथा सभी मंडलो के अध्यक्ष बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन भाजपा नेता उपस्थित थे।

 

यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि विजयराघवगढ़ की ऐतिहासिक धरा में पहुंचकर बहुत खुशी हुई। उन्होनें कहा कि विजयराघवगढ़ के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वित्त मंत्री ने विधायक श्री संजय पाठक की सक्रियता की प्रशंसा की। उन्होनें कहा कि विधायक संजय जी क्षेत्र के विकास के लिए हर वक्त चिंतित रहते हैं। जब भी उनसे मुलाकात होती है तो विकास की कोई न कोई योजना उनके पास तैयार रहती है।

पानी की टँकी के लोकार्पण अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष गण, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी कर्मचारी व क्षेत्र की जनता की उपस्थिति रही।

Exit mobile version