विजयराघवगढ़ में भाजपा ने जलाया नेता प्रतिपक्ष का पुतला, कहा- योद्धाओं, वीरांगनाओं का अपमान कांग्रेस के कुसंस्कार

कटनी जिले के विजयराघवगढ़ मंडल द्वारा आज काँग्रेस नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के द्वारा दिये गये भाषण में रानी कमलापति के लिए अपमान जनक शब्दों के प्रयोग करने पर भाजपा एवं युवा मोर्चा द्वारा पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया।

भाजपा महामंत्री आशुतोष सराफ द्वारा बताया गया कि कांग्रेस के नेताओं की बौखलाहट बता रही है कि अपनी सस्ती और ओछी लोकप्रियता हासिल करने के लिए देश और अपने समाज के लिये अपने जीवन को समाप्त कर देने वाले योद्धाओं वीरांगनाओं के लिए असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करना कांग्रेस के कुसंस्कार को दर्शाता है।

कभी संतों का अपमान कभी उच्च पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ बयान लगता है कांग्रेस मानसिक रूप से विकलांगता की ओर अग्रसर है। जंहा एक ओर भाजपा नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिये नई नई योजनाओं और उनके सम्मान की बात के लिए सजग है तो वहीं। एक महिला रानी के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग कांग्रेस के नेताओं नेताओं द्वारा किया जाना घोर निंदनीय है। यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। कांग्रेस को गोविंद सिंह पर कार्रवाई कर  अनुसूचित जनजाति समाज वर्ग से माफी मांगना चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक गोलू मिश्रा ने बताया कि जो बयान गोविंद सिंह के द्वारा दिया गया है वह अपमानित करने की पराकाष्ठा है। रानी कमलापति के लिए अपशब्द कांग्रेस पार्टी के क्रिया कलापों को दर्शाता है कि उनकी मानसिकता अनुसूचित जनजाति के लिए कैसी।

भाजपा नेेेताओं ने चेतावनी दी कि कांग्रेस नेताओं द्वारा ओछे भाषण में किसी भी वीर योद्धा वीरांगनाओं का अपमान होगा उसका सबसे पहले विरोध देश के युवा ही करेंगे।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से महामंत्री आशुतोष सराफ युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बलराम दास गुप्ता पूर्व नप अध्यक्ष राकेश गुप्ता वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद सोनी प्रदीप गुप्ता कमलेश गुप्ता आई टी सेल संयोजक हर्ष नामदेव सोशल मीडिया संयोजक मोहन तोमर युवा मोर्चा मंत्री विनय गोलू सोनी कान्हा सोनी ब्रजेश सोनी राहुल गुप्ता संदीप साहू दीपक गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।।

Exit mobile version