Latest

विजयराघवगढ़ महोत्सव मनोरंजन ,खानपान, व्यापार और आनंद उत्सव: संजय पाठक

कटनी । विजयराघवगढ़ महोत्सव में कल रात प्रख्यात गायिका शहनाज ने जब मंच पर भक्ति गीतों की झड़ी लगाई तो श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम में स्टेज से शहनाज अख्तर ने एक से एक प्रसिद्ध गीतों की सहयोगी कलाकारों के साथ मंच पर प्रस्तुति दी।

wp 1684670073876

भजन संध्या में आए हजारों श्रद्धालु भजन सुनकर झूमने लगे। इसके पूर्व महोत्सव समिति की ओर से भक्ति गीत गायिका शहनाज अख्तर का विधायक संजय पाठक,जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, नगर परिषद अध्यक्षों ने शाल श्रीफल भेंटकर कर स्वागत किया।

स्वागत के दौरान विधायक संजय पाठक ने कहा महोत्सव में जो एक माह का मनोरंजन मेला लगा है उसमें सभी तरह के रस मिलेंगे इसमें गीत संगीत, हास्य व्यंग,भक्ति रस,कब्बाली सहित सभी तरह मनोरजनात्मक कार्यक्रम आयोजित होगें मेला परिसर से लेकर विजयराघवगढ़ तक लोगों में मेले को लेकर गजब का उत्साह देखने में मिल रहा है।

wp 1684670099745

ये एक माह का मेला उत्सव का हैं ,आनंद का है,स्वादिष्ट व्यंजन का है ,मीना बाजार का है 23 मई को मशहूर गजल गायक अनीस साबरी का कार्यक्रम है आप लगातार इन सभी का आनंद लिजिए।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में शहनाज ने आए तुम्हरे द्वार है गणराया से किया। इसके बाद ये भगवा रंगए जिसे देख जमाना हो गया दंगए जिसे ओढ़ के नाचे रे बजरंग पर प्रस्तुति दी। जैसे–जैसे शहनाज अख्तर ने भजनों और गीतों की प्रस्तुति दीए श्रद्धालुओं पर भगवा रंग चढ़ता गया ।

शहनाज अख्तर ने अपने सुरों के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति रस में रंग में रंग दिया ये भगवा रंग मुझे चढ़ गया भगवा रंग-रंग,छुम छनन बाजे मैया पांव पैजनिया,पंडा कराय रहो पूजा मैया जी की झुमझूम के जैसे कई प्रसिद्ध कार्यक्रम के अंत में हजारों महिला पुरुष और बच्चों के साथ ही आयोजन समिति के सदस्य भी मंच पर शहनाज अख्तर के भजनों पर झूमने लगे। भजनों की प्रस्तुति के दौरान हजारों श्रोताओं ने तालियां बजाकर नाचते हुए उनका साथ दिया। आयोजन स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

wp 1684670086781

इस दौरान विधायक संजय पाठक, जनपद अध्यक्ष सुधा कोल,उपाध्यक्ष उदयराज सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा, मनीषा शर्मा,पीयूष अग्रवाल, हरिओम बर्मन,संतोष केवट,रंगलाल पटेल,ममता पटेल,अजय शर्मा ,मनीष मिश्रा, आदि उपस्थित रहें ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम