विकास दुबे के करीबी गुड्डन त्रिवेदी और सोनू तिवारी को कानपुर पुलिस ने दी क्लीन चिट
कानपुर। मुंबई एटीएस (Mumbai ATS) द्वारा पकड़े गए चौबेपुर हत्याकांड (Chaubeypur Massacre) में आरोपित गैंगस्टर विकास दुबे (Gangster Vikas Dubey) के ख़ास गुड्डन त्रिवेदी (Guddan Trivedi) व ड्राइवर सोनू तिवारी (Sonu Tiwari) को कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने फिलहाल क्लीन चिट दे दी है. कानपुर पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है
कि फिलहाल गुड्डन त्रिवेदी व सोनू तिवारी के खिलाफ घटना में शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं.
कानपुर पुलिस तत्परता से जांच कर रही है. दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है.
कानपुर पुलिस द्वारा जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि गुड्डन त्रिवेदी व सोनू तिवारी विकास दुबे गैंग के पुराने सदस्य हैं. दोनों की इस घटना में शामिल होने की जांच की जा रही है.

